Jayendra Lok

Yeh Sach hai ki Navkar mai – Jain Bhajan

jain bhajan

(लय – ये तो सच है की भगवान है…)

ये तो सच है कि नवकार में, सब मंत्रो का ही सार है -२
इसे जो भी जपे रात दिन, होता उसका ही भव पार है।
ये तो सच है कि नवकार में…

अरिहंतो को भी इसमें सुमिरन किया, और सिद्धो का भी इसमें ध्यान धरा
आचार्यो को भी नतमस्तक होकर, उपाध्यायों को भी इसमें वंदन किया।
सब साधु भगवन्तो को भी, नमन इसमें बारम्बार है -२
इसे जो भी जपे रात दिन, होता उसका ही भव पार है।
ये तो सच है कि नवकार में….

राजा श्रेणिक भी जब कुष्ठ रोगी बना, जाप इसका किया और निरोगी बना
सुदर्शन श्रावक जब सूली चढ़ा, ध्यान इसका धरा सूली आसान बना।
हम तो कहते है नवकार तो, सब मंत्रो का सरताज है
इसे जो भी जपे रात दिन, होता उसका ही भव पार है।

ये तो सच है कि नवकार में, सब मंत्रो का ही सार है -२
इसे जो भी जपे रात दिन, होता उसका ही भव पार है।

  • ये भी पढे – श्री मंगलाष्टक स्तोत्रं| Shri Mangalashtak Stotram
  • ये भी पढे – Paramarshi Swasti Mangal Path
  • ये भी पढे – समाधीमरण पाठ (लघु) Samadhi Maran Path
  • ये भी पढे – समाधि भक्ति पाठ (तेरी छत्र छाया)
  • ये भी पढे – मंगल गान(आचार्य श्री विधासागर द्वारा रचित)

Note