Dainik Hawan – Yagya Vidhi Mantra | दैनिक हवन – यज्ञ विधि मंत्र
॥अथ अग्निहोत्रमंत्र:॥ जल से आचमन करने के 3 मंत्र ॐ अमृतोपस्तरणमसि स्वाहा ॥१॥ मंत्रार्थ – हे सर्वरक्षक अमर परमेश्वर! यह सुखप्रद जल प्राणियों का आश्रयभूत है, यह हमारा कथन शुभ हो। यह मैं सत्यनिष्ठापूर्वक मानकर कहता हूँ और सुष्ठूक्रिया आचमन के सदृश आपको अपने अंत:करण में ग्रहण करता हूँ॥1॥ ॐ